विद्यालयी प्रादेशिक कुश्ती प्रतियोगिता में पवन ने हासिल किया पदक
गौरव सिंह, बांसगांव,गोरखपुर। 67वीं विद्यालय प्रादेशिक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन सहारनपुर मंडल के मुजफ्फरनगर जिले के डीएवी इंटर कॉलेज में 23 से 26 सितंबर तक आयोजित की गई थी जिसमें गोरखपुर जिले के पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बांसगांव के छात्र पवन सिंह ने अपने भार वर्ग में रजत पदक हासिल करके विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। घर वापस आने पर बांसगांव चौराहे पर पवन सिंह का क्षेत्र के गणमान्य लोगों द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया और बधाई दी गई। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश सिंह एडवोकेट , एडवोकेट प्रदीप कुमार, मंडल अध्यक्ष भाजयुमो परमवीर सिंह, बच्चा सिंह , एडवोकेट आदित्यधर दुबे ,मयंक सिंह ,एडवोकेट सान्ध्यदीप तिवारी, एडवोकेट अखिलेश मौर्या ,एडवोकेट आदर्श त्रिपाठी , प्रहलाद तिवारी ,धर्मपाल सिंह, विनय पाठक,अशोक सिंह, अंकित पहलवान सहित कई लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर पवन सिंह के कोच श्यामपाल, पिता नारायण सिंह बाबा महेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।