
महराजगंज/आज दिनाँक 10/04/2024 को अंग्रेजी विभाग, जवाहरलाल नेहरू स्मारक पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज महराजगंज द्वारा प्रोफेशनल कम्युनिकेशन एंड बिहवीयरल ग्रुमिंग कोर्स का प्रमाणपत्र वितरित किया गया। अंग्रेजी विभाग द्वारा यह कोर्स विद्यार्थियों में प्रोफेशनल कम्युनिकेशन स्किल्स को डेवलप करने हेतु ऐड-ऑन कोर्स के रूप में सत्र 2022-23 से चलाया जा रहा है। सत्र 2023-24 में कुल तेरह छात्र छात्राओं ने यह कोर्स स्वतः लिया। इस कोर्स को अंग्रेजी विभाग द्वारा निर्धारित समय में स्पेशल क्लासेज सत्रानुसार संचालित की जाती हैं। उक्त कोर्स में अजीत,आदर्श राय, रितिका पटेल, सन्नो परवीन, तरन्नुम, सुमध्या, मोहिनी, धीरज, अनीश राज, अमृता गुप्ता, हिमांचल मौर्या सहित सभी पंजीकृत विद्यार्थियों ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
प्रमाण पत्र वितरण प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्र, बी एड विभागाध्यक्ष, प्रोफे उमेश प्रसाद यादव, अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष श्री छट्ठू यादव तथा इस कोर्स के कोऑर्डिनेटर एवं अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष डॉ मिथलेश कुमार चौधरी के उपस्थिति में किया गया।