भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण,

संविधान शिल्पी बाबा साहब ने समाज के दबे कुचले लोगों को उनका अधिकार दिलाया: बजरंग बहादुर सिंह*
*बाबा साहब के 3 सूत्र शिक्षित बनो ,संगठित रहो ,अधिकार के लिए संघर्ष करो : राजेश जयसवाल*
फरेंदा, महराजगंज
भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती के अवसर पर नगर पंचायत आनंदनगर द्वारा प्रभात फेरी व विचार संगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत कार्यालय से प्रभात फेरी नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए अंबेडकर तिराहे पर पहुंची जहां बाबा साहब की प्रतिमा पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह व नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने माल्यार्पण किया और प्रभात फेरी व विचार संगोष्ठी कार्यक्रम में उपस्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं ,एनसीसी कैडेट के छात्र, सभासद व नगर के लोगों के समक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन चरित्र की चर्चा की गई। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि बाबा साहेब आजाद भारत के पहले कानून मंत्री थे। उन्हें छुआछूत और दलित भेदभाव का विरोध किया। उनके द्वारा निर्मित संविधान समाज के हर वर्ग और हर समुदाय को ध्यान में रखकर बनाया गया। उनके जीवन के शुरुआती दिन काफी कठिनाइयों से भरा था इसके बावजूद वे शिक्षित होकर मैं सिर्फ अपने समाज का बल्कि देश के कल्याण के लिए भी काम किया। कार्यक्रम के संयोजक नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब शोषित, पीड़ित ,अल्पसंख्यक, दलित महादलित ,पिछड़े वर्ग के मसीहा थे। उनके दूरदर्शी सोच व समतामूलक समाज के निर्माण की भावना के कारण आज शिक्षा अमीर से लेकर गरीब तक की झोपड़ी में पहुंच चुका है। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम गौतम ने कहा बाबा साहब ने तीन सूत्र दिए। शिक्षित बनो ,संगठित रहो और अधिकार के लिए संघर्ष करो। आज जरूरत है हमें उनके बताए हुए 3 सूत्रों को अमल में लाने की जिससे हम अपने जीवन व समाज का उत्थान कर सकें। इस मौके पर नगर पंचायत आनंद नगर के अधिशासी अधिकारी अवध प्रकाश सिंह,सभासद गोपी ,नन्दू पासवान,महेश लोहिया,ध्रुप वर्मा ,संजय जायसवाल ,गौरी यादव ,अशोक विष्वकर्मा ,मनोज जायसवाल, प्रदीप पाण्डेय मोनू ,राजकुमार मद्धेशिया ,साबिर अली ,सतीश गुप्ता ,अंजुला अग्रहरी , एस के गौड़ ,प्रधानचार्य ज्योति सिंह ,रामाकांत ,घनश्याम कन्नौजिया ,भीमसेन ,गणेश प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।