संतकबीर नगर

संस्कार भारती के दीपोत्सव कार्यक्रम में वार्डेनों ने दिया सहयोग

गोरखपुर। संस्कार भारती द्वारा सूर्यकुंड धाम पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम कार्यक्रम में 25000 दीप जलाया गया। नागरिक सुरक्षा, प्रखंण्ड गोरखनाथ के वार्डेनों ने भी इस आयोजन में सम्मिलित होकर अपना सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर पोस्ट संख्या जी.एन.-01 के पोस्ट वार्डेन दिनेश चंद्र गुप्त, पोस्ट वार्डेन जी.एन.-02 अमरनाथ जायसवाल और पोस्ट वार्डेन जी.एन.03 सुभाष मणि त्रिपाठी अपने समस्त सेक्टर वार्डेन के साथ समय से उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से घटना नियंत्रण अधिकारी वृंदावन शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर गोरखनाथ प्रखंड के कार्यवाहक डिवीजनल वार्डन राजेश चंद्र चौधरी और कार्यवाहक डिप्टी डिवीजनल वार्डेन डा. उमेश श्रीवास्तव ने वार्डेनगण का उत्साह बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में सेक्टर वार्डेन सज्जन कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र ठाकुर, राजेश पांडे, सुजीत कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, इमामुद्दीन अली, अभिषेक कुमार, राजीव कुमार गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!