लेखपाल संघ अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में विशवनाथ गुप्ता हुए निर्वाचित।
बृजमनगंज महराजगंज
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा तहसील फरेंदा का लेखपाल संघ अध्यक्ष, व अन्य पदों लिए हुआ चुनाव सम्पन्न। फरेंदा तहसील सभागार में लेखपाल संघ का चुनाव मंगलवार को हुआ। जिसमे विशवनाथ गुप्ता ने अपने प्रतिद्वंदी उपेन्द्र नाथ तिवारी को हराकर अध्यक्ष पद के लिए जीत हासिल की। इस दौरान अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का माला पहनाकर सम्मान किया गया। अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी विशवनाथ गुप्ता व उपेंद्र नाथ तिवारी ने ताल ठोका। मतदान के बाद हुए मतो की गणाना मे विशवनाथ गुप्ता को 23 मत मिले व उनके प्रतिद्वंदी उपेंद्र नाथ तिवारी को 20 मत प्राप्त हुए। कांटे के मुकाबले में विशवनाथ गुप्ता को 3 मतों से विजयी हुए। हलांकि अध्यक्ष पद छोड़ बाकी सभी पदों पर पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध हुआ। चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलाई।नव निर्वाचित लेखपाल संघ के अध्यक्ष विशवनाथ गुप्ता ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए पूर्णिमा गुप्ता,कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रविन्द्र यादव,मंत्री पद के लिए गुलशन भारती, उपमंत्री पद के लिए शिवम गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद के लिए सूरज कुमार, संप्रेक्षक गौरव सिंह, सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलाई। विशवनाथ गुप्ता ने कहा कि वो लेखपाल संघ के अध्यक्ष के रूप में लेखपालों के हक के लिए हमेशा आवाज उठाते रहेंगे। इस मौके पर एसडीएम रमेश कुमार तहसीलदार राम अनुज त्रिपाठी, लेखपाल व अन्य लोग मौजूद रहे।

