व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष मनोनीत हुये विजय जायसवाल
महराजगंज।
दिन बुधवार को महराजगंज चिउरहा वार्ड नंबर 15 स्थित उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल जिला कार्यालय पर नव नियुक्ति जिला अध्यक्ष विजय जायसवाल की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अभिमन्यु गुप्ता द्वारा मुझे जिलाध्यक्ष व पूर्वांचल प्रभारी बनाया गया है। जिस पर उपस्थित व्यापारी बंधुओं ने फूल माला तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किये। अपने सम्बोधन में विजय जायसवाल ने बताया कि प्रमुख उद्देश्य व्यापारी उत्पीड़न को बिल्कुल सहन नही किया जायेगा तथा आये दिन जिस प्रकार व्यापारी बंधुओं के साथ लूट पाट व हत्या का मामला बढ़ रहा है जो निंदनीय है। बैठक के दौरान महेन्द्रानंद जायसवाल, मनोज सिंघानिया, परशुराम जायसवाल, सुमित गोयल, विष्णु देव जायसवाल, इशत्याक अहमद, कैलाश रूंगटा, रवि गोयनका, परमेश्वर गुप्त, मनोज कुमार, विनोद अग्रहरि, अनूप चौधरी आदि लोगों ने नव नियुक्ति जिलाध्यक्ष व पूर्वाचल प्रभारी विजय जायसवाल को फूल माल पहनाकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किये।