प्लान इंडिया के तत्वाधान में कलावती देवी इंटरमीडिएट कालेज निचलौल महराजगंज मे ट्रांसजेंडर अभियान के तहत किया गया जागरूक
आज दिनाँक 15/12/2022 को शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर अभियान के तहत एवं महिला कल्याण अधिकारी सुश्री ऋचा मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला समन्वयक संजा देवी महिला शक्ति केंद्र व जिला समन्वयक रामायन मिश्रा जी द्वारा प्लान इंडिया के तत्वाधान में कलावती देवी इंटरमीडिएट कालेज निचलौल महराजगंज मे प्रधानाचार्य श्री राजकेश्वर मणि त्रिपाठी जी की उपस्थिति में छात्र/ छात्राओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसके क्रम में जिला समन्वयक संजा देवी द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा महिलाओं व किशोरियों को सशक्त बनाने हेतु अनेको प्रकार के अभियान चलाए जा रहे है व कई जन कल्याणकारी योजनाएं जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड व सामान्य, निराश्रित महिला पेंसन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, आदि के बारे में पम्पलेट पोस्टर वितरण कर योजनाओं का प्रचार प्रसार किया तथा छत्राओं को प्रेरणादायक उदाहरण के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को समझाया गया। प्लान इंडिया के जिला समन्वयक रामायण जी मिश्रा द्वारा छात्राओं को लैंगिक भेदभाव, बाल विवाह के दुष्परिणाम, व महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बर जैसे- 1098, 1090, 1930, 112, 1076 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी इसके साथ ही बच्चों के बाल अधिकार से अवगत कराते हुए लैंगिक भेदभाव से संबंधित छोटी छोटी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय से अध्यापकगण नागेंद्र पासवान, अखिलेश यादव, ब्रजेन्द्र त्रिपाठी, धर्मेंद्र यादव, रंजना भारती व प्लान इंडिया के विशाल संदीप, अशोक एवं अन्य शिक्षक गण लोग उपस्थित रहे।


