बृजमनगंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय, वंदे मातरम, के नारों से गूंज उठा नपं, हर घर तिरंगा लहराने का दिया सन्देश।
बृजमनगंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय, हर घर तिरंगा लहराने का दिया सन्देश।
बृजमनगंज महराजगंज
नगर पंचायत बृजमनगंज मे मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम, समेत अन्य नारों से नपं गूंज उठा। तिरंगा यात्रा की शुरुवात नपं कार्यालय, एंव ब्लाक परिसर बृजमनगंज से की गई। जो धानी चौराहा, स्टेशन चौराहा, कोल्हुई तिराहे, लेदवा चौराहा, सहित नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो में घुमाया गया। तिरंगा यात्रा खण्ड विकास अधिकारी सच्चिदानंद मिश्र, एडीओ पंचायत गुलाब पाठक, सभासद एंव नगर नपं व ब्लाक कर्मियों एंव नगर वासियों ने हिस्सा लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13 से 15 अगस्त के बीच घरों, सरकारी, गैर सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों में ध्वजारोहण किया जा रहा है। ताकि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत बनी रहे। अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा ने कहा कि तिरंगा हमें जोड़ना सिखाता है। एक दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ना सिखाता है। इसलिए अभियान को सफल बनाने के लिए हम सभी को अपने घर पर एक तिरंगा राष्ट्र के सम्मान में जरूर लगाना चाहिए। वीर सपूतों के बलिदान की देन है कि हम सभी ने स्वतंत्रता पाई है। हमे देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करना चाहिए। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख उदयराज यादव, हरिश्चंद्र सोनकर, जय प्रकाश गौंड, सचिव परविंदर पाल, सचिव सुरेश चौरसिया,वरिष्ठ लिपिक रमेश चौधरी,राहुल यादव,आदित्य रॉय, अशफाक खान,सनी रैना, सभासद मनोज जायसवाल, जितेंद्र कुमार, शिव प्रसाद चौरसिया, झिनक चौधरी अनूप चौरसिया, कासिम, सतेंद्र चौधरी, अखिलेश सहाबुद्दीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।