अलविदा के दिन देश में अमन-चैन की दुआ को उठे हजारों हाथ

नौतनवा महराजगंज: शुक्रवार को नौतनवा की जामा मस्जिद राहुल नगर में अलविदा की नमाज शांति पूर्ण तरीके से मुकम्मल हुई।
अलविदा जुम्मा के दिन ही रमजान का अलविदा रोजा भी है। 29 वें रोजे में रोजेदार इफ्तार के बाद ईद के चांद का दीदार करेंगे और इसके बाद कल ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। ईद का त्योहार मुस्लिम धर्म का खास और बड़ा त्योहार माना जाता है। ईद के चांद का दीदार होने के साथ ही बाजारों में भी रौनक बढ़ जाती है और घर पर भी जोरशोर से त्यारियां शुरू कर दी जाती हैं। ईद के दिन लोग नए-नए कपड़े पहनकर मस्जिद जाते हैं, नमाज पढ़ते हैं और अल्लाह से चैन व अमन की दुआ करते हैं। बात करें नौतनवा नगर की तो यहां मौजूद मस्जिदों में भी ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से मुकम्मल हुई। नमाज को लेकर प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद बंदोबस्त किए गए थे।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, सीओ अजय सिंह चौहान एवं पुलिसकर्मी आदि मौजूद रहे।