निचलौल में साइबर ठगी महिला को पकड़ने की सूचना पर मचा हड़कंप, जांच में झूठा निकला मामला
निचलौल। शहर में चिउटहा चौराहे पर साइबर ठगी करने वाली महिला के पकड़ने की सूचना पर लोगों में हड़कंप मच गया। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस महिला को कब्जे में लेकर घटना से संबंधित पूछताछ करना शुरू कर दी। करीब चार घंटों तक जांच पड़ताल के बाद पकड़ी गई महिला बेकसूर निकली। उसके बाद पुलिस महिला को छोड़ दी। इस दौरान पुलिस करीब चार घंटों तक हलकान रही।
जानकारी के मुताबिक शहर के चिउटहा चौराहे पर स्थित एक जनसेवा केंद्र पर बुधवार शाम को एक महिला पहुंची। जहां पर महिला जनसेवा केंद्र संचालक से किसी के बैंक खाते में पांच हजार रूपये भेजवा दी। खाते में रकम भेजने के बाद उक्त महिला संचालक को रकम वापस करने में आनाकानी करने लगी। फिर संचालक महिला को काफी देर तक बैठाया रखा। कुछ देर तक रकम नहीं मिला, तो संचालक महिला को साइबर ठग समझकर पुलिस को सूचना दे दी। वही घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस भी आ पहुंची। पुलिस टीम को देख मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। उसके बाद पुलिस महिला को कब्जे में लेकर पूछताछ के लिए थाने लेकर चली गई। जहां पर पुलिस की गहनता से पूछताछ में पकड़ी गई महिला बेकसूर निकली।