
बृजमनगंज/महराजगंज बृजमनगंज क्षेत्र में बीती शनिवार की रात बारिश के साथ आए तूफानी चक्रवाती ने क्षेत्र भर में तबाही मचा दी है। जिससे सब से ज्यादा प्रभावित विद्युत विभाग हुआ है। तूफान इतना तेज रहा कि कई पेड़ जमीन से उखड़ गए और कुछ पेड़ तो विद्युत पोलों पर गिर गए जिससे 2 दर्जन से अधिक पोल धरासाई हो गए। जिस कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे से बाधित हो गयी। अवर अभियंता (जेई) सुशील कुमार त्रिपाठी। ने बताया कि बीती रात आये तूफान से आनंदनगर से विद्युत उपकेंद्र बृजमनगंज आने वाली मेन लाइन समेत बृजमनगंज, बहदूरी, और धानी फीडरों पर पेड़ गिरने से 2 दर्जन से अधिक पोल क्षतिग्रस्त हो गए। जिस से क्षेत्र की आपूर्ति थप हो गयी है। विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए कई टीम लगी हुई है। इसके साथ जेई ने बताया कि मेन लाइन बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कराया जा रहा है। शाम तक मेन सप्लाई बहाल हो सकती है। मेंन सप्लाई बहाल होने के बाद जहां तक क्षेत्र की आपूर्ति बहाल होने लायक रहेगी वहां तक आपूर्ति बहाल कर दिया जाएगा। संपूर्ण आपूर्ति बहाल करने में थोड़ा समय लग सकता है क्योंकि एक साथ तीनो फीडरों की लाइन क्षतिग्रस्त हुई है जिस कारण संपूर्ण सप्लाई बहाल होने में कुछ विलंब हो सकता है।