उपासना का पर्व छठ की तैयारियां जोरों पर।

महराजगंज सिसवा बाजार/कोठीभार उपासना का पर्व छठ त्यौहार के मद्देनजर नगरपालिका सिसवा के कस्बे के दोनों घाट पर पालिका प्रशासन के द्वारा घाट की साफ सफाई के लिए पालिका के सफाई कर्मचारियों को लगाया है।रामजानकी मंदिर पोखरा घाट व स्टेट चौक पोखरा घाट पर छठ पर्व पर विशाल मेला का भी आयोजन होता है। इस वर्ष छठ पर्व की तैयारी में जुटे सिसवा स्थित रामजानकी मंदिर कमेटी के सदस्यों में काफी उत्साह है।इस संदर्भ में राम जानकीमंदिर छठ पूजा वेवस्थापक जितेंद वर्मा ने बताया कि इस बार की छठ पर्व मेला खास होगा मंदिर के पोखरे को आकर्षक रूप देकर सवारने सजाने का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है साथ ही साथ नगर पालिका प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है इसके लिए मंदिर कमेटी आभारी है।इस संदर्भ में नगर पालिका परिषद सिसवा के अधिशासी अधिकारी राम दुलारे यादव ने पालिका छेत्र के सभी छठ घाटो का अपने कर्मचारियों के साथ निरीक्षण किया और सम्बंधित सफाई नायक व सम्बन्धित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिया साथ ही साथ उन्होंने अपने निर्देश में कहा की छठ त्यौहार के समय सफाई व प्रकाश वेवस्था ,पेयजल की वेवस्था सुचारू रूप से उपलब्ध रहे किसी प्रकार की दिक्कत छठ घाट पर आयेश्रद्धालुओं व माता बहनों को न हो हिदायत कर्मचारियों को दी।इस दौरान वेवस्था कमान संभाल रहे मंदिर सदस्यों में उमा शंकर जायसवाल, अशोक जायसवाल, सत्यदेव केशरी,हरी केशरी,पप्पु रौनियार, अश्वनी वर्मा,कुलदीप सोनी,राजेश वैश्य,पवन मद्देशिया, सोनू विष्वकर्मा, सहित मंदिर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।