बांसगांव क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ जगह-जगह फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

गौरव सिंह,बांसगांव, गोरखपुर।बांसगांव क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की 76 वर्षगांठ व 77 दिवस पर अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया। जिसमें हर घर तिरंगा उत्सव मनाने हेतु हर घर तिरंगा लगाने की अपील पर सभी ग्रामीण व कस्बो के घरों मे तिरंगा लगाकर 77 वें स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को ऐतिहासिक बना दिया।बांसगांव ग्रामीण क्षेत्र में उत्साह के साथ आन-वान-शान से तिरंगा फहराया गया एवं मिष्ठान वितरण किया गया।
बांसगांव तहसील क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ पाठक के द्वारा झंडा रोहण किया गया।
बांसगांव थाना परिसर में बड़े धूम धाम के साथ झंडा रोहण हुआ ,
क्षेत्र में निजी संस्थान ,कोचिंग सेंटर जलूस निकाल कर देश भक्ति के गगनभेदी नारे लगाए गए।
बांसगांव कस्बा में शिक्षण संस्थान द्वारा जलूस निकल कर तिरंगा झंडा के बीच फ्लैग मार्च हुआ।
नगर पंचायत बांसगांव अध्यक्ष प्रीति सिंह ने कार्यालय पर ध्वजारोहण कर समस्त सभासद गणों को शपथ दिलाई। अध्यक्ष प्रीति सिंह एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यालय के सभी कर्मचारी, सफाई नायक, सफाई कर्मचारी, समस्त वार्डों के सभासद गढ़, के साथ गांव के सम्मानित नागरिकों के साथ फ्लैग मार्च भी किया गया।
विद्या देवी कॉलेज आफ एजुकेशन बकुलहा बांसगांव गोरखपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम सर्वप्रथम कॉलेज प्रबंधक श्री शिवाजी सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया उसके बाद B.Ed के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया प्रबंधक श्री शिवाजी सिंह तथा बी एड के छात्र-छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन अभिनय कुमार सिंह ने किया। इस मौके कॉलेज का०प्राचार्य गौरव कुमार सिंह, जुल्फिकार अली अंसारी, सचिन शाही, सलिल सिंह पत्रकार, सरवन सिंह, धीरेष सिंह, गोलू सिंह, रोहित शाही, अमन सिंह इत्यादि लोग मौजूद थे।
जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज बांसगांव में भी धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम। कॉलेज प्रबंधक विजय कुमार सिंह बबलू के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया।
भारतीय स्टेट बैंक शाखा बांसगांव में संदीप कुमार वर्मा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
व्यापार मंडल समिति के अध्यक्ष अजय सिंह के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तथा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह बबलू के द्वारा स्वतंत्रता दिवस की सभी व्यापारियों को शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर०के० सिंह, महामंत्री विजय प्रताप सिंह रासु, संगठन मंत्री राजन सिंह, इत्यादि लोग मौजूद थे।
पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बांसगांव के प्रधानाचार्य के द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
बांसगांव व्यापारी कल्याण समिति के अध्यक्ष अजय सिंह के द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा समस्त व्यापारियों के साथ बाइक रैली भी निकाली गई। इस मौके पर समाजसेवी अमरजीत सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह,मनोज सिंह, इत्यादि लोग मौजूद थे।
बांसगांव ब्लाक में ब्लाक प्रमुख लालमति देवी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवाजी सिंह के द्वारा ब्लॉक के सभी कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
बांसगांव 42 पट्टी पंचायत भवन पर
मोती सिंह के द्वारा झंडारोहण किया गया। तथा वार्ड के सभासद कृष्ण गोपाल सिंह सनी के द्वारा वार्ड के समस्त लोगों को 15 अगस्त शुभकामनाएं दी गई।