पालिकाध्यक्ष ने कस्बे के दो ब्यक्तियो पर छवि धूमिल करने का लगाया आरोप,

पालिकाध्यक्ष ने कस्बे के दो ब्यक्तियो पर छवि धूमिल करने का लगाया आरोप।
नगर में एक पालिकाध्यक्ष के खिलाफ पर्चा बंटवाने का मामला
महराजगंज/सिसवा कस्बे में बिगत दिनों पालिकाध्यक्ष के खिलाफ एक विवादित पर्चा बाजार में बाटने व उस पर्चे को सोशल मीडिया पर भेंजने वायरल करने व राजनीतिक छवि धूमिल करने व जान से मारने हेतु धमकियां मिलने पर आज पालिकाध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ से मिलकर इस मामले नगर के दो वयक्ति के खिलाफ एक तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग की महिला अध्यक्ष ने कहा कि एक जिले के माननीय के इशारे पर नगर के कुछ लोगो के द्वारा हमे परेशान किया जाता है आये दिन नगर में हमारे खिलाफ जनता के बीच पर्चा बंटवाने के साथ साथ सोशल मीडिया फेसबुक पर आपत्तिजनक व विवादित टिप्पणी करने व जान से मारने की भी धमकी मिल रही है इससे नगर का विकास भी प्रभावित हो रहा है।जनता का कार्य भी नही करने दे रहे है नगर में शासन की योजनाओं पर हो रहे कार्यों पर बाधा उत्पन्न करने का कार्य कर रहे है।इस मामलों में उचित कार्यवाही की मांग हम करते है।इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने कोठीभार प्रभारी निरीक्षक सुनील रॉय को भी एक प्राथना पत्र दे कर कार्यवाही की मांग की।इस सन्दर्भ में प्रभारी निरीक्षक कोठीभार सुनील रॉय ने कहा कि तहरीर मिली है मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।