माह-ए-रमजान का दिखा चाँद, पहला रोजा कल से,
माह-ए-रमजान का दिखा चाँद, पहला रोजा कल से,
बृजमनगंज महराजगंज
इस्लाम धर्म के अनुयायियों के लिए रमजान के महीने का विशेष महत्व रखता है। इस माह में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखने के साथ इबादत करते है नमाजियों से मस्जिदें भरी दिखाई पड़ती है अल्लाह रोजेदारों से खुश होते हैं और उनकी दुआएं कुबूल करते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान का महीना नौवां महीना होता है, जिसे सबसे पवित्र और खास माना जाता है। रमजान महीने में मुसलमान सुबह से लेकर शाम तक यानी सूर्योदय होने से लेकर सूर्यास्त तक उपवास रखते हैं। सोमवार की शाम रमजान के चाँद दिखते ही मुस्लिम समुदाय में खुशी का माहौल दिखा। लोगों ने चाँद की मुबारकबाद एक दूसरे को दी। आज नमाज ईशा की बाद मस्जिदों व अन्य जगहों पर विशेष नमाज तरावीह की नमाज पढ़ी जाएगी। मंगलवार को रमजान का पहला रोजा रखेंगे मुस्लिम समुदाय।