लक्ष्मीपुर वन रेंज क्षेत्र में वृक्षों की अवैध कटान का खेल जारी जिमेद्दार मौन
महराजगंज/लक्ष्मीपुर वन रेंज क्षेत्र में वृक्षों की अवैध कटान का खेल जारी है। जंगलों के साथ अब गांवों में भी पेड़ काटे जा रहे हैं। ग्राम पंचायत भगवानपुर में पर आम के दो हरे भरे पेड़ काट दिए गए और वन विभाग को कोई परवाह नहीं है। विभागीय अधिकारियों से साठगांठ कर लकड़ी माफिया लाखों के वारे न्यारे कर रहे हैं। इस उदासीनता के चलते पर्यावरण को खतरा पहुंच रहा है। विभाग की उदासीनता से पौधरोपण अभियान को धक्का लग रहा है। लक्ष्मीपुर रेंज के जंगलों में अधाधुंध कटान चल रही है। इसके साथ ही लकड़ी माफिया विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों से सांठ गांठ कर अब गांवों में लगे पेड़ों को भी काट रहे हैं।
इस संबंध में जब प्रभागीय वनाधिकारी से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि पेड़ों की कटान हो रही है। यह बात उनके संज्ञान में नहीं है। आम के वृक्षों के कटान के मामले की जांच कराई जाएगी। अगर कोई अवैध कटान में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही होगी।