हलषष्ठी का पर्व शहर में विभिन्न जगहों पर मनाया गया।
गोरखपुर मेंआज हलषष्ठी का पर्व शहर में विभिन्न जगहों पर मनाया गया। इस अवसर पर संतानों की दीर्घायु के लिए माताओं ने व्रत रखकर तीना छठ माता की पूजा की चौरी चौरा गोरखपुर क्षेत्र में तीनछठ का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। ब्रह्मपुर के ग्राम सभा ब्रह्मपुर में भी यह पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। महिलाओं ने तीना छठ पर्व के लिए सुबह से ही तैयारी शुरू कर दी गई थी। दोपहर बाद विधि विधान से पूजन किया। ग्राम सभा ब्रह्मपुर के संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में महिलाओं ने एकत्रित होकर तीना छठ की पूजा की। इस पूजा के लिए एक कुंड बनाया गया था। इसे बेल, खमार व कासी की झाड़ियों से सजा कर चौक बनाया गया था। यहां महिलाओं ने विधि विधानपूर्वक पूजा अर्चना की। वही गांव के लोगों ने मिलकर संकट मोचन हनुमान मंदिर और माता दुर्गा जी का पुजारी अंतिम मिश्रा सुनील दुबे गिरीश्वर दुबे उत्तम पाठक राधे गुप्ता गंगेश तिवारी अखिल शर्मा सचिन मद्धेशिया शिवप्रसाद आदि लोगों के द्वारा प्राचीन हनुमान मंदिर का सफाई किया गया इस दौरान शीला दुबे कुसुम दुबे पिंकी दुबे खुशबू दुबे बच्ची दुबे रीना दुबे, सरिता मिश्रा, शशिकला पटेल, विभा ठाकुर, नीतू यादव, रुपा, रानू, गंगा, भागबती, लक्ष्मी, हंसा यादव, हिमानी, नीता, अनसुइया, ममता, लता निर्मला, इंदू, सावित्री यादव साहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजा अर्चना की।