ट्रेन से कटे मृतक की नेपाल निवासी के रूप में हुई पहचान
बहन बहनोई ने थाना पहुंचकर मृतक के बारे में दी जानकारी
बृजमनगंज महराजगंज एक सप्ताह पूर्व लेहरा रेलवे स्टेशन पर गोमतीनगर से चलकर नकहा जंगल को जाने वाली 15082 डाउन एक्सप्रेस ट्रेन से गिर कर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी।इस मामले में मृतक व्यक्ति की पहचान नही हो सकी थी। मृतक के स्वजन खोजबीन करते सोमवार को बृजमनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे। जिसमें उसकी बड़ी बहन राधिका व बहनोई विनोद बरई ने मृतक का हुलिया व फोटो से पहचान किया। बहन ने उसकी पहचान अपने भाई रमेश बरई पुत्र मूसे बरई निवासी विजय नगर टोला खुरहुरिया थाना गणेशपुर जिला कपिलवस्तु नेपाल के रुप में हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक की बड़ी बहन व बहनोई ने पहचान की है।मृतक बढ़नी से लेहरा माता मंदिर पर दर्शन करने के लिए एक्स्प्रेस ट्रेन से सवार हुआ, ट्रेन के स्टेशन पर न रुकने के कारण वह उतरने का प्रयास करने लगा।