महराजगंज
लेहड़ा मार्ग दुघर्टना में दस वर्षीय बालक घायल।
लेहड़ा मार्ग दुघर्टना में दस वर्षीय बालक घायल।
बृजमनगंज महराजगंज।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की दोपहर फरेंदा जाने वाली मार्ग पर फुलमनहा चौराहा के पास एक अनियंत्रित गति से आ रही एक बाइक से दस वर्षीय मासूम घायल हो गया दिया। बाइक सवार अपने वाहन को मार्ग पर छोड़ कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल के घर वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे घर वालों ने उसे ईलाज के लिए सिद्धार्थनगर अस्पताल ले गए। मिली जानकारी के अनुसार घायल की पहचान बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महुलानी टोला चौरी निवासी मो. अफ्फान पुत्र महफूज के रूप में हुई है। वह अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम सभा फुलमनहा में वलीमा की दावत कार्यक्रम में गया हुआ था।