उत्तरप्रदेशमहराजगंज
तहसीलदार ने मुसहर बस्ती में वितरण किया कंबल।

बृजमनगंज महराजगंज विकास खंड बृजमनगंज के ग्राम पंचायत दुबौलिया व फुलमनहां के मुसहर बस्ती में तहसीलदार फरेंदा राम अनुज त्रिपाठी ने गरीबों मजदूरों सहित दर्जनों लोगों में कंबल वितरित किए। कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी के भाव देखने को मिले। तहसीलदार ने बताया कि आज दुबौलिया व फुलमनहां के मुसहर बस्ती में 50 लोगों में कंबल वितरण किया गया है। ठंड को देखते हुए सभी लेखपालों को क्षेत्र में गरीब, असहाय लोगों को चिन्हित कर ठंड से राहत देने के लिए उन्हें कंबल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान लेखपाल विश्वनाथ गुप्ता, लड्डू यादव, अशोक पटवा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।