मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शिक्षक विधायक ने किया उद्धघाटन

परतावल/ महराजगंज जिले के नगर पंचायत परतावल में स्थित पंचायत इंटर कालेज में आयोजित 66 वे मंडल स्तरीय विद्यालय एथलीट प्रतियोगिता 2022 गोरखपुर मंडल का आयोजन पंचायत इंटर कालेज परतावल बाजार पर तीन दिवसीय आयोजन पंचायत इंटर कॉलेज पर प्रारंभ हुआ। दीप प्रज्वलन ध्वजारोहण व मशाल दौड़ के साथ मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह संरक्षक धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी प्रबंधक जयंती त्रिपाठी के साथ किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल खेल की भावना से होनी चाहिए सभी प्रतिभागी अनुशासन के साथ प्रत्येक कार्यक्रम में भाग लें और सफल होकर मंडल के बाद प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें यही शुभकामनाएं हैं जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सभी व्यायाम शिक्षक अपने प्रतिभागियों का देखरेख करते हुए प्रतिभा कराएं एवं प्रतियोगिता को सफल बनाएं।
कार्यक्रम में गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व विधि सलाहकार विजय रावत पूर्व राष्ट्रीय पहलवान सुभाष राय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक राय जिला मंत्री विजय प्रताप सिंह पूर्व प्रधानाचार्य त्रियुगी नारायण त्रिपाठी सचिन त्रिपाठी चंद्रभान मित्र राम सिंह ऐसा प्रधानाचार्य अजीत कुमार त्रिपाठी कृष्ण कुमार हृदयनाथ यादव , साथ में विद्यालय की अध्यापक गाने श्री विनोद कुमार सिंह रामनारायण अवधेश श्री अजय सैनी अजीत श्रीवास्तव देवेंद्र पांडे धर्मेंद्र सिंह विद्यालयों के व्यायाम शिक्षक नबी आलम रूद्र पाल यादव राकेश दिवाकर सोनू बाबा आदि लोग उपस्थित रहे