महराजगंज
ग्राम पंचायत सदस्य की आकस्मिक मृत्यु, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।
ग्राम पंचायत सदस्य की आकस्मिक मृत्यु, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।
j
बृजमनगंज महराजगंज।
बृजमनगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत नयनसर के टोला खुर्रमपुर निवासी ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड नं (9) रामानंद ऊर्फ छोटक का शुक्रवार की सुबह अचानक मृत्यु हो गई।उनकी पत्नी आरती देवी के अनुसार वह सुबह शौच के लिए गए थे।उसी दौरान वह बेहोश हो गए। शरीर ठंड से कप रहा था। परिजनों जब तक कुछ समझ पाते तथा चिकित्सक के वहा ले जाते तब तक उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों का कहना है उनकी मृत्यु ठंड लगने से हुई है। परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल हो गया। घर में कोहराम मचा हुआ है।बृजमनगंज क्षेत्र मे भीषण ठंड से जहा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है वही कई लोग ठंड के शिकार हो रहे है।