खेल प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने लहराया परचम


एक दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
सिंदुरिया। क्षेत्र के नंदाभार स्थित केडी स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वालीबाल, दौड़, रस्सी कूद सहित विभिन्न प्रकार के खेलों में छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके बाद सबसे पहले वालीबाल प्रतियोगिता से आरंभ हुआ जिसमें क्लास 8 के बच्चों ने क्लास 10 के बच्चो को हराकर अपना जीत दर्ज किया। वहीं क्लास 6 के छात्राओं ने भी क्लास 10 के छात्राओं को खो-खो में हराकर जीत हासिल किया। साइकलिंग में कृष्णा चौधरी सुमित ने बाजी मारी जबकि लड़कियों में हर्षिता और साक्षी ने जीत दर्ज की। रस्सी दौड़ में बालक वर्ग में अवनीश, अमरजीत जबकि बालिका वर्ग में गूंजा और अनुष्का ने जीत हासिल की। 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में नीरज और आकाश जबकि बालिका वर्ग में सुभी और विजयलक्ष्मी ने जीत हासिल की। रिले रेस में बालक वर्ग में किसन और आकाश जबकि बालिका वर्ग में प्रिया और चंचल ने जीत हासिल की। खेल समापन के बाद अंतिम रूप में बच्चों को संबोधित करते हुए प्रबंधक विपिन श्रीवास्तव ने कहा कि खेल प्रतियोगिता स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को जन्म देता हैं। यह स्पष्ट करता की नियमों का पालन कर खेल में जीत कैसे हासिल की जा सकती हैं। प्रिंसिपल जेपी ने जीत हासिल करने वाले टीम को बधाई दिया और जीवन में कड़ा परिश्रम कर जीत हासिल करने का मूल मंत्र बताया। इस दौरान शिक्षक एसके साहनी, जितेंद्र मदेशिया, अमित पाठक, रामेश्वरम, राजेश शर्मा, शैलेश चौधरी, हरिपाल, कुलदीप दूबे, प्रियंका पांडेय, रंजिता मिश्रा, ललीता चौधरी, नेहा दुबे, सहित छात्र मौजूद रहे।