उत्तरप्रदेशमहाराजगंज

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी के फरेंदा प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत,

फरेंदा ,महाराजगंज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं लोकसभा क्षेत्र बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी के फरेंदा प्रथम आगमन पर विधायक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छतरी पुल पूर्वी बाईपास पर पहुंचकर जोरदार स्वागत किया। अपने स्वागत कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी का पूर्णतया निर्वहन करना है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों के बारे में बताते हुए संगठन एवं समाज हित में कार्य करने की जरूरत है। इस दौरान सिंटू सिंह , मंडल अध्यक्ष अभय सिंह उर्फ डब्बू, राघवेंद्र तिवारी ,शैलेश पांडे, अमरेश सिंह, कमलेश शर्मा, आशीष जायसवाल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!