सिसवा युवा संगठन ने निकाली सात सौ मी. लम्बी तिरंगा यात्रा
स्कूली बच्चों का मनमोहक झांकी रहा मुख्य आकर्षण का केंद्र
सिसवा बाजार/स्थानीय नगर सिसवा युवा संगठन में द्वारा सात सौ मीटर लम्बी तिरंगा यात्रा निकाली गयी।जिसमे एक दर्जन स्कूल के बच्चों ने भी अपनी भागीदारी निभाई। स्कूली बच्चों की मनमोहक झांकी यात्रा का मुख्य आकर्षण रहा।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्कूली बच्चों के मनमोहक राष्ट्रभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं राष्ट्र गण के साथ नगर की गोपाल नगर तिराहे से दोपहर में एक बजे से निकाली गयीगयी। इस यात्रा में प्रेम लाल सिंहानिया कन्या इंटर कॉलेज, सेंट जोसेप्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आर पी इंटर कॉलेज स्कूल , स्टर्लिंग पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ग्रीन पिव पब्लिक स्कूल, माइल स्टोन, एकेडमी, किसान आदर्श इंटर कालेज, जे पी पब्लिक स्कूल, लिटिल स्टार अकादमी आदि स्कूलों के के बच्चे सहित काफी संख्या में स्थानीय नगर वासी शामिल रहे।
यह यात्रा गोपाल नगर तिहारी से प्रारंभ होकर , अमर पुरवा, राम जानकी मंदिर रोड, इस्टेट चौक, मेन मार्केट , शब्जी मंडी, प्रेम चित्र मन्दिर, यूनियन बैंक, श्री श्याम मन्दिर होते हुए गोपाल नगर चौराहे पर आकर संपन्न हुआ। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सिसवा पुलिस चौकी प्रभारी राजेन्द्र अपने अपने सहयोगियों के साथ मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा से पूर्व स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन अरविन्द जयसवाल सरस ने किया। इस यात्रा के संचालक मंडल के नवीन तिवारी, रितेश सोनी,नीरज तिवारी, संजय सिंह, अहिल्या तिवारी,उषा, संतोष,शिवेंद्र सिंह ,इरफान खान, प्रिया सिंहानिया, उमेश यादव,धीरज तिवारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक यात्रा में शामिल रहे।