ब्रेकिंग
सिटिजन फोरम की पहल हिंदी की पाठशाला कार्यक्रम आयोजितस्वच्छता अभियान में आलमाइटी इंटर कालेज के छात्रों ने ली शपथनवरात्रि व दशहरा पर्व के मद्देनजर लेहरा मां दुर्गा मंदिर परिसर में हुई बैठक।नपं बृजमनगंज में गृह कर और जल कर का मुद्दा पहुंचा प्रमुख सचिव के कार्यालय।खेत मे पानी चलाने को लेकर हुई मारपीट में पुलिस नौ के विरुद्ध मुकदमा दर्जमारपीट के मामले में पुलिस ने तीन के विरुद्ध किया मुकदमा दर्जसमीक्षा बैठक में जिलाधिकारी की सख्त चेतावनी: कार्यों में सुधार नहीं होने पर होगी कठोर कार्रवाईस्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित हुआ प्रश्नोत्तरी एवं पेंटिंग प्रतियोगिता।विधायक ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहदुरी का औचक निरीक्षणविद्युत शिविर में दर्जनों मामलों का हुआ निस्तारण।सिरफिरे युवक ने धारदार हथियार से युवती पर किया हमलापीजी कॉलेज की छात्रा नीतू व छात्र संदीप को मिलेगा गोल्ड मेडलस्वच्छ्ता ही सेवा है कार्यक्रम का अयोजन सम्पनथानाध्यक्ष ने प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को अपराधिक मामलों के निस्तारण की दी जानकारी।सिटिजन फोरम की पहल हिंदी की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित

उत्तरप्रदेशमहाराजगंज

महाराजगंज महोत्सव में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का दूसरा दिन

प्रसिद्ध खगोलशास्त्री डॉक्टर सी एम नौटियाल और इसरो वैज्ञानिक विनय यादव ने ने किया विज्ञान मॉडलों का अवलोकन

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद समर्थित मोटिवेशन एंड इन्नोवेटिव प्रोग्राम

चंद्रयान अंतरिक्ष इसरो नासा और मिसाइल पर हुई चर्चा

महाराजगंज l महाराजगंज जिला मुख्यालय के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज महाराजगंज के ग्राउंड में जनपद के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय महाराजगंज महोत्सव के प्रथम दिन मुख्य अतिथि देश के प्रसिद्ध खगोल शास्त्री उत्तर प्रदेश विज्ञान अकादमी के सचिव डॉक्टर सी एम नौटियाल इसरो वैज्ञानिक विनय यादव गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध वनस्पति शास्त्री आचार्य प्रोफेसर बी एन पांडे ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार एवं श्री भारद्वाज ग्राम उद्योग सेवा संस्थान के तत्वाधान में लगाए गए विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कहा कि जनपद में जिस स्तर के मॉडल बाल वैज्ञानिकों ने बनाए हैं ऐसे मॉडल जनपद स्तर पर देखने को कम मिलते हैं इन्हें प्रदेश स्तर पर मॉडल प्रदर्शित करना चाहिए।
महोत्सव के मुख्य मंच पर आयोजित वैज्ञानिक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रोफेसर सी एम नौटियाल ने कहा कि भारत में चंद्रयान 3 का सफल परीक्षण कर दुनिया में अपनी वैज्ञानिकता प्रमाणित कर लिए चंद्रमा पर हवा का वातावरण नहीं होने के कारण चंद्रमा पर घूमना फिरना आसान नहीं है फिर भी यदि जाना है तो उसके लिए ऑक्सीजन के साथ जाने की आवश्यकता होगी इस पर भी काम किया जाना चाहिए उन्होंने कहा कि चंद्रमा के दो पक्ष होते हैं नियर साइड और फास्ट साइट इन साइट्स पर बहुत सारे कार्य वैज्ञानिक कर रहे हैं चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर पहुंच बनाई गई है चंद्रमा तक पहुंचाने के बहुत सारे आयामों की चर्चा करते हुए उन्होंने बाल वैज्ञानिकों को पीपीटी के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां दी l प्रोफेसर नौटियाल ने चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर, चंद्रयान-3 के सत्ता के विशेष तत्वों सहित चंद्रमा के उद्भव और आसियान के प्रमुख वैज्ञानिक लक्षण की चर्चा करते हुए नासा के 14 अभियानों की विस्तृत जानकारी बाल वैज्ञानिकों की थी l उन्होंने इसरो की उपलब्धियां और अंतरिक्ष विज्ञान ने मानव विज्ञान को क्या-क्या दिया है तथा विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिकों की चर्चा कर छात्रों के मनोबल को बढ़ाने का कार्य किया l
महाराजगंज जनपद के परसा राजा निवासी छोटकू यादव के काबिल सुपुत्र इसरो के वैज्ञानिक के रूप में तिरुवंतपुरम में अपनी सेवाएं दे रहे चंद्रयान 3 के वैज्ञानिकों में शामिल विनय यादव ने बाल वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष क्या है इसकी विस्तृत जानकारी दी चंद्रयान के चंद्रमा पर पहुंचने की पूरी प्रक्रिया को क्रमवार समझाया पृथ्वी अंतरिक्ष सैटेलाइट रिमोट जीपीएस मिसाइल मिसाइल रॉकेट अनेक क्षेत्रों की चर्चा करते हुए बाल वैज्ञानिकों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीl इसरो के समस्त केदो और उनके कार्यों की जानकारी भी बिना यादव ने बाल वैज्ञानिकों को दिया उन्होंने बताया कि इसरो के लॉन्च 12 मंजिल इमारत के बराबर आका जाना चाहिएl
गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के वनस्पति विज्ञान के वरिष्ठतम आचार्य प्रोफेसर बन पांडे ने कहा कि शाश्वत सार्वभौमिक बनने का प्रयास बाल वैज्ञानिकों को करना होगा पौधों की चर्चा करते हुए उन्होंने उनके शक्ति को समझाया और कहां की पौधे जीते जागते धरती के भगवान हैं पौधों के साथ आधार के साथ पेश आना चाहिए पीपल प्रकार मेंस सहित तमाम पौधों की चर्चा करते हुए प्रोफेसर पांडे ने उनके सार्वभौमिक शक्ति को रेखांकित किया l
नक्षत्रशाला गोरखपुर के डायरेक्टर क्षेत्रीय विज्ञान अधिकारी दो महादेव पांडे ने प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत कियाl पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉक्टर बलराम भट्ट प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्रा एसडीएम महेंद्र प्रताप जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय निधि विज्ञान प्रयोगशाला को संबोधित किया
जिला विज्ञान क्लब की ओर से सम्मानित अतिथियों को अंग वस्त्र प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गयाl इस कार्यक्रम में उपस्थित इसरो वैज्ञानिक विनय यादव के पिता छोटू यादव को अंग वस्त्र देकर डॉक्टर शांति शरण मिश्रा दिलीप शुक्ला और अमित शर्मा ने सम्मानित किया।
वैज्ञानिक संकष्टी के संयोजक भारद्वाज ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के सचिव विमल पांडे ने कार्यक्रम की उपयोगिता को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रोफेसर नौटियाल और विनय यादव जैसे वैज्ञानिकों का संबोधन इस महोत्सव का एक प्रमुख आयाम हैl
वैज्ञानिक संगोष्ठी का संचालन विमल पांडे और अमरेंद्र कुमार शर्मा ने किया इस दौरान जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अखिलेश्वर राव डा शान्तिशरण मिश्र अनमोल यादव पंकज मौर्या देवेंद्र पांडे दिलीप शुक्ला नीरज तिवारी इंजीनियर रूपेश यादव राजेश शर्मा सुनील मिश्रा रोहित गुप्ता अरविंद उपाध्याय सहित प्रमुख लोगों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दियाl
__________________
विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी मे कार्मल इंटर कॉलेज महाराजगंज शिवजपत सिंह जनता इंटर कॉलेज भिटौली, पैरामाउंट महाराजगंज, राजमणि देवी गब्बू प्रसाद बरवा फहीम,आर के आई सी परतावल, साधु शरण भारद्वाज इंटर कॉलेज बेलवा काजी, महाराजगंज इंटर कॉलेज महाराजगंज, जीएसबीएस इंटर कॉलेज महाराजगंज,के विज्ञान मॉडल प्रोफेसर कम नौटियाल विनय यादव और डॉक्टर बी एन पांडे तथा डॉक्टर महादेव पांडे द्वारा जिला विज्ञान क्लब के समन्वाहक अखिलेश्वर राव और विमल पांडे की उपस्थिति में सराहे गएl इस विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में कल 28 विद्यालय के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं l इस प्रदर्शनी में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज महाराजगंज कॉस्मोपॉलिटन विद्यालय महाराजगंज आर सनशाइन महाराजगंज हाजी अजहर इंटर कॉलेज परतावल कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज गंगराई बजरंगी सिंह इंटर कॉलेज, ऑक्सफोर्ड इंग्लिश स्कूल जीडी जूनियर हाई स्कूल महाराजगंज स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल सिसवा चौक राज इंटर कॉलेज सिसवा और मॉडर्न इंटरनेशनल कॉलेज प्रतिभा कर रहे हैं l
विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के संयोजक विमल पांडे जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अखिलेश्वर राव अमरेंद्र शर्मा सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि द पैरामाउंट अकैडमी महाराजगंज का चंद्रयान लैंडर कृष्णा क्षितिज और शुभम राजमणि काबू प्रसाद इंटर कॉलेज के आरुष अभय और शिवम तिवारी का स्पीड ब्रेकर विद्युत यंत्र दीनदयाल इंटर कॉलेज का ब्लड ग्रुप टेस्टिंग सृष्टि अजमल आदित्य और अखिल आर इंटर कॉलेज का स्मार्ट रोड नंदिनी और निरमा जीएसपीएस इंटर कॉलेज का नेचुरल प्रोडक्ट प्रिया गुप्ता अर्पित करण राज ऑक्सफोर्ड इंग्लिश स्कूल अमृत्य अलार्म हाउस अभिषेक और शुभम मद्धेशिया द्वारा प्रस्तुत मॉडल अत्यंत सराहे गए l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!