एसडीएम ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल,कंबल पाकर खिले गरीब असहायों के चेहरे

धर्मेंद्र साहनी,कैम्पियरगंज,गोरखपुर। तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी पंकज दीक्षित,विधायक प्रतिनिधि गणेश दत्त त्रिपाठी व पीआरओ शमशेर सिंह द्वारा जरूरतमंद गरीबों में कम्बल वितरित किया गया। कंबल पाकर गरीब असहाय,बेसहारा लोगों के चेहरे खिल उठे। कंबल मिलने से गरीबों को विशेष राहत मिलेगी।
क्षेत्र में शीतलहर के साथ सर्दी बढ़ने से गरीब,असहाय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कड़ाके की सर्दी,सर्द हवा से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। ऐसे में गरीब लोग भगवान भरोसे ठंड से बचाव कर रहे हैं। लोगों को कंबल वितरण का इंतजार था,जो शुक्रवार को खत्म हो गया। एसडीएम ने दर्जनों गरीब महिला पुरुषों में कंबल बांटे और कहा कि कंबल मिलने से गरीब,अभावग्रस्त,बेसहारा लोगों को सर्दी में बेहद राहत मिलेगी। आने वाले दिनों में शेष लोगों को भी कंबलों का वितरण किया जाएगा। कंबल वितरण में लेखपाल दिवाकर वर्मा,गिरजा दत्त पाण्डेय अन्य तहसील कर्मी भी मौजूद रहे।