आधुनिक भारत के निर्माता थे सरदार वल्लभ भाई पटेल गांधी जी की प्रेरणा से स्वतंत्रता आंदोलन में आये पटेल.
घुघली महराजगंज
उपनगर में स्थित डीएवी नारंग इंटर कॉलेज में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर एनसीसी के कैडेटों ने नगर में जयघोष के साथ प्रभात फेरी निकाला। प्रभात फेरी विद्यालय वापस आने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीकिशुन सिंह ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी की प्रेरणा से आदर्शों से स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लेने हेतु तत्पर हो गए और 1931 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के प्रमुख नेता थे भारत के स्वतंत्रता के बाद वह देश के पहले गृह मंत्री चुने गए सरदार बल्लभ भाई पटेल एक निर्भीक व्यक्तित्व के धनी थे।एक कुशल राजनीतिज्ञ थे। 1917 में पहली बार अहमदाबाद के स्वच्छता आयुक्त के रूप में इनकी राजनीतिक सफर की शुरुआत शुरू हुई और 1920 में उन्हें गुजरात कांग्रेस प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया वह दूरदर्शी व्यक्ति थे। उन्होंने अपने जीवन में कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया यही कारण रहा कि महात्मा गांधी के भी प्रिय थे। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक कर्मचारी गण उपस्थित रहे