महराजगंज
समाज सेवी ने दर्जनो जरूरतमंदों में बांटे कंबल।
समाज सेवी ने दर्जनो जरूरतमंदों में बांटे कंबल।
बृजमनगंज महराजगंज
विकास खण्ड बृजमनगंज के ग्राम सभा बंजरहा सोनबरसा के श्रीरामपुर चौराहा पर सोमवार को समाज सेवी ने दर्जनों जरूरतमंद लोगों में कंबल का वितरण किया। इस दौरान कंबल पाकर लोग खुश नजर आए। समाज सेवी व भावी ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी रविन्द्र यादव ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए 4 दर्जन से अधिक जरूरतमन्दो में कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की सेवा पुण्य का काम है। इस दौरान अर्जुन विश्वकर्मा, बलिराज यादव, शिवराम, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, इंद्रजीत, राजमन राजभर आदि मौजूद रहे।