उत्तरप्रदेशमहाराजगंज
दुखद क्षेत्र पंचायत सदस्य की दादी का इंतेक़ाल
बृजमनगंज महराजगंज
विकास खंड बृजमनगंज के ग्राम पंचायत महुलानी के टोला टीकुर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य जावेद खान की दादी जहरुन निशा की गुरुवार की बीती रात करीब 10:30 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। वो 75 वर्ष की थीं। उनके मौत की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिनकी नमाज-ए-जनाजा आज दिन जुमा के नमाज बाद 2:00 बजे पढ़ी जाएगी और उनके पैतृक गांव टीकुर के कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-खाक किया जाएगा। उक्त जानकारी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जमालुद्दीन खान, व जावेद खान ने दी।