ऋतु शुक्ला पत्नी आशुतोष शुक्ला सहकारी संघ लिमिटेड निचलौल के सभापति पद पर रही निर्विरोध

धीरज वर्मा
सहकारी संघ लिमिटेड (ब्लॉक यूनियन) निचलौल के सभापति पद पर ऋतु शुक्ला पत्नी आशुतोष शुक्ला एवं उपसभापति राजेंद्र तिवारी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं|
पूर्व में साधन सहकारी समिति रुद्रौली से सभापति पद पर गया प्रसाद चौधरी एवं साधन सहकारी समिति अरदौना से गोपाल सिंह सभापति चुने गए थे|
उक्त निर्वाचन में सभापति संचालक मंडल बनवाने में आदर्श नगर पंचायत निचलौल के नि0 चेयरमैन विश्वनाथ मद्धेशिया जी का सराहनीय सहयोग रहा|
समाजवादी लोहिया वाहिनी महाराजगंज के निवर्तमान जिला अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला की पत्नी को सहकारी संघ निचलौल का निर्विरोध सभापति चुने जाने पर लोहिया वाहिनी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामकरन निर्मल समाजवादी पार्टी महाराजगंज के पूर्व सांसद कुँवर अखिलेश सिंह पूर्व विधायक मुन्ना सिंह पूर्व विधायक श्रीपति आजाद पूर्व जिलाध्यक्ष भाई राम लाल यादव राजेश यादव आमिर हुसैन ध्यानेश्वर मणि त्रिपाठी जितेंद्र यादव तसव्वर हुसैन दिलीप शुक्ला राममिलन गौड़ अशोक जयसवाल अमरनाथ यादव उर्फ लल्ला यादव मोहम्मद रफी उल्लाह उमेश यादव राहुल मिश्रा सूरज यादव राजेश निषाद मदन गोपाल यादव संजय कनौजिया प्रफुलचंद्र सागर आदि लोगों ने बधाई दिया|
जय समाजवाद जय अखिलेश