समर्थकों के साथ राहुल शर्मा ने थामा सपा का दामन,

बृजमनगंज महराजगंज।
विकास खंड धानी के लोकप्रिय युवा नेता एंव जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल शर्मा वार्ड नं 24 (धानी) ने अपने समर्थकों के साथ सपा का दामन थाम लिया। श्री शर्मा अपने समर्थकों के साथ लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। और उनकी उपस्थिति में सपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ महराजगंज जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत कई लोग शामिल रहे। बताते चले कि बीते त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में राहुल शर्मा निर्दलीय प्रत्याशी रहते हुए रिकॉर्ड तोड़ मतों से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता था। विधान सभा अध्यक्ष मदनगोपाल यादव ने बताया कि उनको पार्टी में आने से काफी हद तक धानी क्षेत्र में पार्टी को मजबूती मिलेगी। बताते चलें कि धानी ब्लाक के ही युवा तेजतर्रार नेता नितेश मिश्र ने कुछ माह पूर्व भाजपा छोड़ सैकड़ों समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की थी। युवा नेता राहुल शर्मा को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर वरिष्ठ सपा नेता रामप्रकाश सिंह ने फोन पर शुभकामनाएं दी। इसके साथ पूर्व विधायक विनोद तिवारी, वरिष्ठ सपा नेता सैयद अरशद, अमित चौबे, परशुराम निषाद, विजय बहादुर चौधरी, वरिष्ठ सपा नेता दिलीप चौधरी, विनोद जायसवाल, अरविंद यादव, आमीन, धानी ब्लाक अध्यक्ष तपसी निषाद, सिराजुद्दीन, अरविंद यादव, अर्जुन विश्वकर्मा, अरविंद विश्वकर्मा, सिंघवली विश्वकर्मा, बृजेश शर्मा, सतरजीत लोधी, सोहित सहानी, कैलाश यादव, अशोक यादव, अभिषेक जयसवाल, रमेश सैनी, गोलू पासवान सहित काफी लोगों ने हर्ष जताया।