संतकबीर नगर
ईद-उल-फितर व नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च।
बृजमनगंज महराजगंज

आगामी पर्व ईद-उल-फितर व नगर निकाय चुनाव के सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बृजमनगंज पुलिस ने बुधवार शाम नगर पंचायत बृजमनगंज में फ्लैग मार्च किया। पुलिस जीप, व बाइक के साथ पुलिसकर्मियों ने पैदल मार्च किया। पुलिस अधिकारियों ने आगामी ईद पर्व व नगर निकाय चुनाव को लेकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च में उपनिरीक्षक राधेश्याम यादव, उपनिरीक्षक अशवनी सिंह मौर्य, हेड कांस्टेबल विशाल यादव, हेडकांस्टेबल देवेंद्र यादव, हेडकांस्टेबल बलराम यादव,समेत दर्जनों पुलिस कर्मी शामिल रहे।