उत्तरप्रदेशमहाराजगंज
वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,

बृजमनगंज महराजगंज
बृजमनगंज पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ बृजमनगंज देंवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अम्ब्रीश त्रिपाठी उर्फ बिट्टू निवासी सिकंदराजीत पुर को शुक्रवार को बृजमनगंज कोल्हुई तिराहे पर सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कई मामलों में स्थानीय थाना पर मुकदमा दर्ज थ। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक उमाकांत सरोज, हेड कांस्टेबल विशाल यादव, हेड कांस्टेबल धनन्जय खरवार शामिल रहे।