उत्तरप्रदेशमहाराजगंज
दुराचार के मामले मे फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा

सिसवा बजार/दुराचार के मामले मे फरार चल रहे अभियुक्त को कोठीभार पुलिस ने पकड़ कर न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया। कोठीभार थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पाक्सो एक्ट सहित दुराचार से सम्बंधित धराओ मे फरार चल रहा घुघली के पावरिया थाना निवासी गणेश रावत को सिसवा नगर चौकी इंचार्ज मंगला प्रसाद,हेड कांस्टेबल अशोक कुमार गिरी की टीम ने बुधवार की सुबह घुघली स्टेशन के सामने बने नगर पालिका के रैन बसेरा से गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया।