उत्तरप्रदेशमहाराजगंजराजनीति

प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ा लोगों का जन सैलाब,पुलिस के छुटे पसीने,

बृजमनगंज महराजगंज

विधानसभा चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन विधानसभा 315 फरेंदा में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का फरेंदा नगर में रोड-शो कार्यक्रम था। जो आज दोपहर करीब 3:30 बजे जयपुरिया इंटर कालेज ग्रांउण्ड उनका हेलीकॉप्टर लैण्ड किया। इस दौरान उन्हें देखने के लिए हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। कार में सवार प्रियंका गांधी सभी लोगों का हाथ जोड़ अभिवादन स्वीकार करती चल रही थीं।

सुरक्षा व्यस्था के मद्देनजर सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा व्यस्था देने में हाथ पांव फूल गए, जिससे फरेंदा नगर के बहुताय कार्यक्रम को रदद कर दिया गया।

इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान व आत्म विश्वास देखने को मिला। प्रियंका गांधी के रोड शो में लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा भी बुलंद हुआ। महिलाएं व युवतियां उनके रोड में शामिल हुईं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा का चौकस इंतजाम किया था। सभी वाहनों को उतरी बाईपास से डायवर्ड कर दिया गया। रोड-शो के दौरान दो पहिया वाहनों को भी एंट्री नहीं मिली। सीओ फरेंदा सुनील दत्त दुबे रोड शो के आगे-आगे चल रहे थे। रास्ता खाली करा रहे थे। उनके पीछे प्रभारी निरीक्षक दिनेश दत्त दुबे , चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश राज, उपनिरिक्षक अमित राय व पुलिस कर्मियों के साथ सड़क के किनारे खड़े लोगों को नियंत्रित करते हुए नजर आए। जिस कार में प्रियंका सवार थीं उसको एसपीजी ने अपने कमांड में लिया था। वाहन में प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत नजर आए। पीछे एसपीजी जवान मुस्तैद नजर आए। कांग्रेस ने रोड शो के लिए सभी इंतजाम किया था। हाथ में महिलाएं गुब्बारा लेकर चल रहीं थीं। उनमें उत्साह देखने को मिला। रोड शो के दौरान वरिष्ठ नेता व ब्लाक प्रमुख रामप्रकाश, एडवोकेट विजय सिंह जितेंद्र सिंह, विभूति सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह के अलावा राष्ट्रीय, प्रदेश व जिले स्तर के पदाधिकारी शामिल रहे। हेली पैड पर स्मृति चिन्ह देकर पूर्व ब्लाक प्रमुख रामप्रकाश सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी भेंट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!