उत्तरप्रदेशमहाराजगंज

होली व शब-ए-बारात पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

डीजे व अश्लील गीतों पर रहेगी पूर्णतः रोक थानाध्यक्ष

असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर

थाना परिसर बृजमनगंज पर रविवार को होली व शब-ए-बारात पर्व पर शांति व्यवस्था को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष के नेतृत्त्व में हुई। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह उपस्थित संभ्रांत लोगों से पर्व पर होने वाले समस्याओं के बारे में जानकारियां ली। और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। श्री सिंह ने कहा कि होली में असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। होली के दिन डीजे, लाउडस्पीकर व अश्लील गीतों पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। असामाजिक तत्वों की खबर प्रशासन को देने में सभी सहयोग करें। इसके साथ उन्होंने ने कहा कि बृजमनगंज थाना क्षेत्र में सभी समुदाय के लोगों ने एक साथ मिलजुल कर सभी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया है। यह सामाजिक समरसता का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। हम सभी को मिलकर इस परंपरा को आगे बढ़ना है। इस दौरान उपनिरिक्षक प्रिंस कुमार, उपनिरिक्षक राजेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान रामकमल चौधरी, हाफिज जाहिद अली,हाफिज सादिक रजा नेपाली, अब्दुस्सलाम, के क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

मौके पर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!