अपने संघर्षों की खातिर सदियों तक याद आएंगे पंडित कमलापति त्रिपाठी
देश की जनता सरकार से चरम पर पहुंच चुकी महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का हिसाब मांग रही है: विधायक वीरेंद्र चौधरी
राहुल गांधी ने देश की जनता को उनके अधिकारों के प्रति सजग कर दिया है: एडवोकेट विजय सिंह
फरेंदा ,महाराजगंज
नगर पंचायत आनंद नगर के वार्ड नंबर 7 में विधायक वीरेंद्र चौधरी के निर्माणाधीन जनसंपर्क कार्यालय पर रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे पंडित कमलापति त्रिपाठी को उनकी 118वीं जयंती पर भावपूर्ण तरीके से याद किया गया। आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंडित कमलापति त्रिपाठी को एक सफल लेखक, पत्रकार ,राजनेता एवं स्वतंत्रता सेनानी के रूप में याद करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला।विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा जिस काल खंड में पंडित जी ने देश को अपना योगदान दिया था वह बेहद चुनौती पूर्ण था। अंग्रेजों से लोहा लेने का वह दौर उन्होंने केवल बापू भी देखा था बल्कि पंडित नेहरू के साथ मिलकर देश को आजाद करने में अपना हर तरह का योगदान दिया था। पंडित कमलापति त्रिपाठी से मिले संस्कारों और विचारों की ताकत पर कांग्रेस आज भी खड़ी है। उन्होंने कहा देश की राजनीति को राहुल गांधी ने बदल दिया है अब मुद्दों को दबाना आसान नहीं है देश के सवा सौ करोड़ नागरिक उनकी आवाज में आवाज मिलकर चरम पर पहुंच चुकी महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का हिसाब मांग रही है।कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पीसीसी सदस्य एडवोकेट विजय सिंह ने कहा 10 साल पहले वाली कांग्रेस अब नहीं है राहुल गांधी ने देश की सवा सौ करोड़ जनता को उनके अधिकारों के लिए सजग कर दिया है। यह कारवां सत्ता परिवर्तन तक आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने पंडित कमलापति त्रिपाठी को नमन करते हुए कहा एकजुट होकर देश में छल कपट नफरत की राजनीति को बढ़ावा देने वालों को करारा जवाब देना होगा यही पंडित जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में नगर पंचायत आनंद नगर की प्रथम नगर अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयप्रकाश लाल, डॉ अजय कुमार चौधरी, हृदय नारायण पांडे, जयंती प्रसाद वर्मा ,योगेश धर दुबे चुन्नू, युवा नेता अरुण जायसवाल, विनय तिवारी सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।