उत्तरप्रदेशमहाराजगंज
महराजगंज पी.जी. कॉलेज में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन कल,
महराजगंज, कल से जवाहरलाल नेहरू पी.जी. कॉलेज में सूचना विभाग की ओर से तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। प्रदर्शनी में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्वाह्न 11:30 बजे प्राक्कलन समिति के सभापति व विधायक पनियरा श्री ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक सदर श्री जयमंगल कन्नौजिया और नगर पालिका अध्यक्ष श्री कृष्ण गोपाल जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे..