उत्तरप्रदेशमहाराजगंज

पुआल रखने के विवाद में चले लाठी डंडे, एक महिला की मौत, तीन घायल,

महराजगंज
सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोनवल में बुधवार को खलिहान पर पुआल रखने के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठिया चली। जिसमें एक महिला की मौत हो गयी जबकि तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सभा सोनवल में अर्जुन यादव, गजभान यादव, सत्यम यादव, अविनाश यादव खलिहान पर पुआल रखे थे। तभी दूसरे पक्ष की ओर से विन्द्रावती देवी पत्नी गोविन्द यादव ने उन्हें रोक दिया। जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसी दौरान एक पक्ष ने लाठी लेकर दूसरे पक्ष पर टूट पड़ा। जिसमें विन्द्रावती देवी उम्र45 वर्ष की मौत हो गयी। जबकि उसकी पुत्री सहित दो अन्य घायल हो गये। घायलों को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया। जहां इलाज चल रहा है।
विन्द्रावती देवी के पति के तहरीर पर पुलिस ने अर्जुन यादव, गजभान यादव, सत्यम यादव, अविनाश यादव के खिलाफ धारा 323, 504, 304 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने अर्जुन यादव एवं गजभान यादव को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य की तलाश कर रही है। मालूम हो कि इसके पूर्व भी उपरोक्त लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!