संतकबीर नगर
आबकारी से संबंधित एक अभियुक्त गिरफ्तार
ठूठीबारी/महराजगंज।
महराजगंज जनपद में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के क्रम में पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में थाना कोतवाली ठूठीबारी पुलिस ने आज दिनांक 30.06.2022 दिन गुरुवार को मु0न0 3316/19 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम से सम्बंधित वारंटी राजकिशोर पुत्र जंत्री उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम जमुई कला थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय सदर महराजगंज रवाना किया गया ।गिरफ्तारी करने वाली टीम में मुख्य रूप से उप निरीक्षक राजेश सिंह ,हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार व कांस्टेबल कृष्ण मुरारी आदि मौजूद रहे।
