छठ पर्व पर साफ सफाई के दावे हवा हवाई, लगा गंदगी का अंबार।
बृजमनगंज महराजगंज।
नगर पंचायत बृजमनगंज के ठाकुर द्वारा पोखरे पर छठ पूजा स्थल पर जगह जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नगर पंचायत के जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण सफाई कर्मियों द्वारा केवल साफ सफाई के नाम पर घास फूस की सफाई कर खानापूर्ति की जा रही है। जब कि कई जगहों पर गंदगी के अंबार साथ कूड़ा करकट का ढेर लगा हुआ है। माँ छठ समिति के अध्यक्ष सोनू जायसवाल ने बताया कि छठ पर्व नजदीक है लेकिन बृजमनगंज नगर पंचायत के जिम्मेदार द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र के किसी भी छठ घाट का अब तक निरीक्षण नही किया गया। जिसके कारण सफाई कर्मी मनमाने तरीके से कार्य कर रहे। नगर पंचायत द्वारा ठाकुर द्वारे पोखरे की साफ सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। समिति के द्वारा परिसर सफाई कराई जाएगी। उपजिलाधिकारी फरेंदा, व नगर पंचायत बृजमनगंज प्रशासक दिनेश कुमार मिश्र ने बताया साफ सफाई की जिम्मेदारी ईओ की है। मामला संज्ञान में नही है। जल्द सफाई कार्य पूर्ण करवा दिया जाएगा।