संतकबीर नगर

दीपावली पर्व पर मलिन बस्ती पहुंचे नगर अध्यक्ष,बच्चों को बांटी फुलझड़ी व मिठाई,

फरेंदा, महराजगंज
फरेंदा कस्बे के वार्ड नंबर एक अंबेडकरनगर के मलिन बस्ती में स्वच्छता जागरूक पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। बस्ती में प्रदूषण रहित फुलझड़ी व मिष्ठान वितरित
कर नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने दीपावली मनाया। साथ ही साथ नगर की सुविधा हेतु पथ प्रकाश लगाने के लिए लिफ्टर मशीन का पूजन भी कराया।
नगर अध्यक्ष ने कहा कि
दीपावली आपसी सौहार्द का त्योहार है। हमारी आपसी एकता का प्रतीक भी है। दीपावली मनाने की साथर्कता तभी है जब भीतर का अंधकार दूर करें। हमारे भीतर अज्ञान का तमस छाया हुआ है। वह ज्ञान के प्रकाश से ही मिट सकता है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत कस्बे के नागरिकों के सेवा के लिए सदैव तत्पर है।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी अवध प्रकाश सिंह, सभासद इसरावती देवी,महेश लोहिया,मोनू पांडेय,गौरी यादव,ध्रुप वर्मा,ध्रुप सिंह,नन्दू पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!