उत्तरप्रदेशमहाराजगंज

पुलिस अधिकारियों और जवानों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई

नौतनवा महराजगंज : देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75 वीं जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया।  शुक्रवार को नौतनवा पुलिस की ओर से पुलिस थाना में अधिकारियों व जवानों ने सद्भावना की शपथ ली। पुलिस इंसपेक्टर राजेश कुमार पांडेय ने थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों एंव पुलिस जवानों को शपथ दिलाई।
सद्भावना दिवस के अवसर पर इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडेय  ने नौतनवा थाना परिसर के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी देशवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना को अक्षुण बनाए रखने तथा सभी मतभेदों को संवैधानिक तरीके से सुलझाने की शपथ दिलाई। इंस्पेक्टर ने बताया कि भारत रत्न’ राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई जाती है। स्वर्गीय राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक माने जाते हैं। देश में कंप्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रांति का श्रेय उन्हीं को जाता है। आज हर हाथ को काम, हर हाथ में मोबाइल उन्हीं की सोच का परिणाम है। स्व. राजीव गांधी के द्वारा देश के उत्थान के लिए किए गए कार्यों के लिए देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दृष्टि को साफ तौर पर देखा जा सकता है। पूर्व प्रधानमंत्री देश की एकता-अखंडता को बनाए रखने और विकास कार्य के लिए जाने जाते हैं। इस मौके पर चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह, छपवा चौकी प्रभारी गौरव यादव, सूर्य प्रकाश पांडेय, अमित कुमार सिंह, योगेश्वर पांडेय, दिलीप कुमार, विशिष्ट मिश्रा, सोनू यादव, माहिला पुलिस शाजिया खातून, रेनू मिश्रा, कमलेश कुमारी, कल्पना द्विवेदी एंव समस्त पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!