महराजगंज

त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों के उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी,

आई एम के

त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों के उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी
बृजमनगंज, महराजगंज:
जनपद महराजगंज में त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में अधिसूचना जारी होते ही बृजमनगंज विकास खंड क्षेत्र के
ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए रिक्त हुई सीटों पर उप चुनाव के लिए कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। इस संबंध में एडीओ पंचायत बृजमनगंज गुलाब पाठक ने बताया कि बृजमनगंज ब्लाक में तीन रिक्त सीटों पर चुनाव होने है। जिसमे दो ग्राम प्रधान पद, व एक ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुनाव होने है। जिसमे प्रधान पद के लिए ग्राम सभा कवलपुर अन्य पिछड़ा वर्ग महिला व ग्राम सभा मटिहनवां अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के लिए ग्राम सभा महुलानी के वार्ड नं 10 (अनारक्षित) पद के लिए चुनाव होने है। उन्होंने ने बताया कि 8 फरवरी को नामांकन, 10 फरवरी को नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा व 11 फरवरी तक पर्चे की वापसी , प्रतीक आवंटन 11 फरवरी शाम 3 बजे से, मतदान का दिनांक 19 फरवरी, और मतगणना 21 फरवरी सुबह 8 बजे से होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!