नगर पंचायत अध्यक्ष ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

फरेंदा, महराजगंज
रविवार को आनंद नगर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल प्रातः भ्रमण कर नगर सहित विस्तारित क्षेत्र के सभी छठ घाटों का निरीक्षण कर वहां की साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सफाई कार्य में जुटे कर्मियों को उन्होंने प्रोत्साहित भी किया। नगर अध्यक्ष ने कहा कि सभी छठ घाट पर सफाई कार्य जोर शोर से हो रहा है, सोमवार को नहाए खाए से शुरू होने वाले इस व्रत के पहले सभी घाटों के सफाई कार्य हो जाएंगे। निरीक्षण के दौरान नगर अध्यक्ष ने कर्मियों को सभी घाटों की सफाई घाटों तक पहुंचने के पक्के व कच्चे मार्गों को दुरुस्त करने रोशनी व सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने की आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने बताया कि छठ व्रती महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए घाटों पर साफ-सफाई से लेकर लाइटिंग ,शौचालय ,शुद्ध पेयजल आदि की व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान उनके साथ सफाई नायक कन्हैया प्रसाद, महेंद्र शर्मा, कमलेश शर्मा, आशीष जायसवाल सहित नगर तथा विस्तार क्षेत्र की तमाम जनता उपस्थित रही।