उत्तरप्रदेशमहाराजगंज

सांसद खेल स्पर्धा का पंचायत इंटरमीडिएट कालेज परतवाल में हुआ शुभारंभ,

*पनियरा विधायक, ब्लाक प्रमुख एवं प्रधनाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

महराजगंज परतावल सांसद खेल स्पर्धा का विधानसभा पनियरा के पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज परतवाल में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक/उत्तर प्रदेश प्राक्कलन समिति सभापति ज्ञानेंद्र सिंह,ब्लॉक प्रमुख परतवाल आनंद शंकर वर्मा, प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने सयुंक्त रूप से झंडा फहराकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से खेलो इंडिया से प्रेरणा लेते हुए आज महराजगज में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया है। पिछले दिनों ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने जिस तरह तिरंगे का मान बढ़ाया वह अतुलनीय था। आज जब महराजगज के सभी विधानसभा में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन हो रहा है यहां भाग ले रहे खिलाड़ी आगे चलकर अपने गाँव, जनपद , प्रदेश व देश का मान बढ़ाएंगे।
वही ब्लाक प्रमुख ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पूरे देश में सांसद खेल स्पर्धा ‘ का आयोजन हो रहा है। यह सर्वविदित है कि कोरोना महामारी के बावजूद इस वर्ष टोक्यो में आयोजित ओलम्पिक व पैरा-ओलम्पिक खेलों में भारत के खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। युवा भाजपा नेता निर्भय सिंह ने कहा देश व प्रदेश में हर युवा के मन में खेल के प्रति भाव पैदा हो। इस विश्वास के साथ प्रत्येक सांसद अपने-अपने संसदीय क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों की मदद से खेल महाकुम्भ के साथ जुड़कर इस आयोजन को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर समस्त अध्यापक गण ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पनियरा विधान सभा क्षेत्र के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए विधायक ने एथलेटिक्स, गोला क्षेपण, कुश्ती आदि खेलो में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से स्वयं मिलकर हाल चाल लेते रहे।
बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में शनि सिंह, 200 सुधीर यादव,400 दुर्गेश साहनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कुश्ती में 55 किलोग्राम में श्यामसुंदर यादव,60 किलोग्राम में अमरनाथ यादव,70 किलोग्राम में बृजेश यादव,75 किलोग्राम में रविचंद्र यादव तो 80 किलोग्राम में नितेश यादव ने बाजी मारी वही 100 मीटर दौड़ में संगम यादव,200 मीटर में आरती गुप्ता तो 400 मीटर में रानी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि कुश्ती में अमिता,अन्नू,अंजू ने बाजी मारी।
एथलिट मुख्य निर्णायक नबी आलम, सह निर्णायक अजय कुमार सैनी ,जलालुद्विन दिलीप पटेल, कृष्णमुरारी सिंह, अलावा कई निर्णायक रहे तथा तमाम भाजपा कार्यकर्ता ,खिलाड़ी ,अभिभावक व दर्शक भारी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!