सांसद ने किया दो सीसी मार्ग का शिलान्यास

गोला गोरखपुर। गोला क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिधारी और कुकुरहा में बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान ने शनिवार को 2 सीसी मार्ग का शिलान्यास किया गया। सांसद कमलेश पासवान ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम सिधारी मे सीसी मार्ग का शिलान्यास वे अपनी निधि से करवा रहे हैं। वे पूरे संसदीय क्षेत्र में जल्द ही 10 और सड़के बनवाएंगे। जिनका निर्माण भी जल्द होगा। इसके लिए उन्हें शासन से पैसा मिलने वाला है। सड़कें विकास का मार्ग प्रशस्त करतीं हैं। इनके अभाव में व्यापार से लेकर आम जन जीवन प्रभावित होता है। कीचड़ युक्त सड़कों पर चलना काफी दुष्कर होता है। और दुर्घटना का भय सदैव ही बना रहता है।सिधारी गाँव के मुख्य पिच मार्ग से 150 मीटर सीसी रोड का निर्माण कराया जायेगा। इस जगह पर खड़ंजा लगा होने से लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सांसद कमलेश पासवान ने बताया कि बॉसगांव क्षेत्र में जल्द ही भारत सरकार की ओर से तीन नई सड़कों का और शिलान्यास किया जाएगा। जिसके निर्माण में 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह सब कार्य अगले महीने तक शुरू हो जाने की उम्मीद है।वहीं कुकुरहा में कार्यदाई संस्था यूपी सिडको-गोरखपुर (यूपी) द्वारा लगभग दस 10.659 लाख लागत से गोरखनाथ दूबे के घर से बने वाली 140 मीटर सीसी सड़क का शिलान्यास हुआ।इस अवसर पर जगदीश सिंह दीप नारायण सिंह मेवालाल गुप्ता शेरबहादुर यादव चन्दन सिंह धीरज सिंह शक्ति सिंह राहुल सिंह प्रदीप सिंह अखिलेश सिंह राजकुमार जायसवाल रतन प्रकाश दूबे नित्यानंद मिश्र शत्रुघ्न कसौधन इंद्रबहादुर वर्मा नीरज दूबे निखिल राय सुनील पासवान सुरेश पाल मुराली सोखा मारकण्डेय चौबे जगदीश पाण्डेय पं सत्यप्रकाश दूबे पं तारकेश्वर पाण्डेय घनेश्याम मौर्य सुबाष पाण्डेय पारसनाथ मिश्रा गुलाब दूबे सहित आदि लोग उपस्थित रहे।