स्वस्थ समृद्ध भारत की दिशा में निरंतर अग्रसर है मोदी सरकार : शकुंतला जायसवाल
सिसवा बाजार/स्थानीय नगर के प्राथमिक विद्यालय संख्या-1 में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित व्यक्तियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए सिसवा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने कहा कि स्वस्थ एवं समृद्ध भारत की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से केंद्र की मोदी सरकार निरंतर अग्रसर है।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। परिषदीय विद्यालय के छात्राओं ने स्वागत गीत एवं भगवान श्री राम को समर्पित गीत प्रस्तुत किया। इसी दौरान अयोध्या में प्रतिष्ठा के मध्य नजर भगवान श्री राम को समर्पित सोहर प्रस्तुत किया। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष द्वारा बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार स्वस्थ व समृद्ध भारत की परिकल्पना को साकार करने की और निरंतर अग्रसर है। लोगों को शुद्ध पेयजल , स्वरोजगार के लिए आवश्यकता मंद लोगों को बिना किसी गारंटी के ऋण के साथ ही आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये की मुफ्त इलाज जैसी अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाकर आमजन को सुविधा मुहैया करा कर मोदी सरकार ने सभी को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।कार्यक्रम को भाजपा वरिष्ट कार्यकर्ता नागेंद्र मल व पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीना नाथ सिंह ने भी संबोधित किया।इस दौरान नायब तहसीलदार नवीन निश्चय त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी शेलेन्द्र कुमार,सभासद अश्विनी रौनियार, जितेंद्र वर्मा,हासिम अंसारी,मनीष गोड़,अनिल गुप्ता,विनोद गुप्ता,भगवंत प्रसाद,सत्य नारायण चौहान,मुन्ना गोड़ पूनम मल्ल, मीनाक्षी ,धर्मनाथ खरवार,रामेश्वर जायसवाल उपस्थित रहे।