संतकबीर नगर

विधायक संगीता यादव ने बालगृह में अनाथ बच्चों संग मनाई धूमधाम से प्रधानमंत्री का जन्मदिन

अनाथ बच्चों में खुशियां बाँटतीं चौरी चौरा विधायक संगीता यादव

गोरखपुर : चौरी चौरा विधानसभा की विधायिका संगीता यादव ने आज 17 सितम्बर दिन शुक्रवार को प्रातः काल के दौरान गोरखपुर के एक बालगृह में  अनाथ बच्चों के साथ भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
साथ ही उनके चित्र पर तिलक लगाकर दीर्घायु जीवन की कामना की।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर श्री यादव ने बच्चों में बिस्किट टॉफी चॉकलेट के साथ-साथ उनकी जरूरतमंद की चीजें मुहैया प्रदान की।
बताते चलें कि आज सुबह विधायिका संगीता यादव अपने आवास से गोरखपुर बालगृह के लिए अनाथ बच्चों से मिलने को प्रस्थान कर दी थीं।
उन्होंने कहा कि आज मैं बच्चों के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाते हुए खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।
उसके बाद संगीता यादव ने कहा कि नरेंद्र भाई मोदी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेकर उनके विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। मोदी की कथनी करनी में अंतर नहीं है। उन्होंने देश सेवा की नई परिभाषा दी है। जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। 
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश का स्वाभिमान हैं, नारी शक्ति का अभिमान हैं। हर जाति हर धर्म और संप्रदाय एवं मजहब के उत्थान के लिए संकल्पित हैं। सेना के गौरव हैं, अंत्योदय के लिए कटिबद्ध हैं।
देश के लोकतंत्र के सबसे प्रमुख और लोकप्रिय नेता का आज जन्मदिन जिनका नाम है जिनका नाम है नरेंद्र दामोदरदास मोदी, जो एक शेर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!